फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजन की हत्या में एक गिरफ्तार, चार फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। कस्बा के बौरहवा बाबा मंदिर के समीप राजन सिंह की हत्या करने और तीन को जख्मी करने के एक आरोपी को पुलिस ने नगवां गंगा घाट के समीप से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार विकास के पास से 32 बोर का रिवाल्वर, सात कारतूस, पांच खोखा, 48 हजार रुपये नकद बरामद हुआ। पुलिस ने एक स्कार्पियो और बुलेट बाइक भी बरामद की है। हत्या के चार आरोपित अभी भी फरार हैं। इसके पूर्व पुलिस ने मृतक राजन के मौसेरे भाई मिथिलेश कुमार की तहरीर पर पांच नामजद राजकुमार उर्फ मुट्टून यादव, पूर्व प्रधान उदय नरायन यादव, विशाल सिंह, विकास योजना और गोलू यादव सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के लिए चार टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को दाढी बनाने को लेकर उपजे विवाद के बाद रायपुर निवासी विशाल यादव और बुढेपुर निवासी राजन सिंह के बीच विवाद हो गया था। देर शाम बौरहवा बाबा मंदिर के समीप विशाल पक्ष के लोगों ने रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। गोली लगने से राजन की मौत हो गई जबकि राजन के भाई गोपाल (22), सैयदराजा के बगहीं निवासी अपने जय सिंह (25) और कस्बा निवासी इसरार (15) पुत्र कमालुद्दीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद फायरिंग करने वाले फरार हो गए। घायलों को वाराणसी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। यहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मृतक राजन सिंह के मौसेरे भाई मिथलेश की तहरीर पर पुलिस ने रायपुर निवासी पांच नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 302, 307, 504 और 7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। मंगलवार को धानापुर थाना में सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि तलाशी के दौरान नगवा गंगा घाट के पास से भोर में ही एक आरोपित विकास यादव पुत्र राजकुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि घटना स्थल से तीन बाइक भी मिली है। फरार चार अन्य आरेेपितों की तलाश के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें