फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रैप व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
मौत
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तारनपुर दुधाने गांव के समीप मंगलवार की रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर स्क्रैप के कारोबार से जुड़े अरविंद यादव नामक व्यक्ति की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, सीओ सदर व दो थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुटी रही। सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

अरविंद यादव (52) की पत्नी सरस्वती देवी , पुत्री कुसुम (19) व पुत्र सोनू (18) मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लोहरा गांव में रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार अरविंद पंद्रह वर्षों से प्लांट डिपो कालोनी में एक क्वार्टर किराए पर लेकर अकेले रहता था। पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात लगभग साढ़े दस बजे जब वह बाइक से प्लांट डिपो कालोनी स्थित अपने क्वार्टर की ओर जा रहा था तभी अलीनगर थाना क्षेत्र तारनपुर दुधाने गांव के समीप बदमाशों ने उसपर दो गोलियां चला दीं। दोनों गोलियां उसके गर्दन के दायीं तरफ लगीं। इसके बाद वह बाइक से वहीं गिर गया। बताया कि गोली लगने के बाद भी वह घटना स्थल से लगभग पचास मीटर की दूरी तक मदद के लिए भागा भी लेकिन कोई भी अपने घर से बाहर नहीं निकला। बाद में एक स्कूल के गेट के पास खून से लथपथ हालत में बेहोश होकर गिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे उठाकर पीपी सेंटर ले आई जहां से उसे बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिसकर्मियों ने बीएचयू स्थित शव गृह में उसका पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें