फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लाख रुपये राजस्व का बकाया करने वाले राइस मिलर के यहां कुर्की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। बुधवार को सदर तहसील अंतगर्त घोसवां गांव के जीएस राइस मिल पर लाखों रुपये राजस्व का बकाया होने पर कुर्की की कार्रवाई राजस्व की टीम ने की। इसके बाद अन्य बकायेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
शासन के निर्देश पर जिले के बड़े बकायेदारों और डिफाल्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने का लक्ष्य पिछले दिनों समीक्षा बैठक के दौरान प्रमुख सचिव ने दिया। वे समीक्षा बैठक में कम राजस्व वसूली होने पर जिले के बड़े अधिकारियों को फटकार लगाए थे। उसके बाद जिला प्रशासन अब दस हजार रुपये से अधिक के बकायेदारों की सूची तैयार की जा रही है। पहलेे सभी को नोटिस दिया जाएगा। बाद में कुर्की की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को संग्रह अमीन अजीत सिंह के नेतृत्व में अशोक यादव ,सुदामा राम, मोहन यादव, संतोष कुमार सिंह सहित कई संग्रह अमीनों ने कंदवा पुलिस की मौजूदगी में बिजली चोरी के मामले में घोसवां के जीएस मीनी राइस मिल पर 15,49,838 रुपये के बकाएदारी में कुर्की की कार्रवाई की गई। इसके पूर्व भी राइस मिलर के यहां छापेमारी किया गया था। जिसके बाद राजस्व बकाये में जेल भेजा जा चुका है। जेल जाने के बाद भी राजस्व जमा नहीं होने पर बुधवार को कुर्की की कार्रवाई की गई। वहीं दूसरी कुर्की की कार्रवाई शिवशक्ति राइस मिल पर 5,74000 रुपये की देनदारी में की गई । वहीं इस संबंध में उपजिलाधिकारी विकास सिंह का कहना है कि ऐसे लोगों की सूची तैयार की गई है। इन लोगों से हर हाल में राजस्व का बकाया वसूला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें