ऊंज। थानाक्षेत्र की भदोही-इलाहाबाद सीमा के समीप मंगलवार को रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने सात मवेशियों समेत एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। इस दौरान तस्कर का एक साथी चकमा देकर फरार हो गया। मवेशियों को इलाहाबाद से पिकअप वाहन में लादकर गाजीपुर के नंदगंज ले जाया जा रहा था। थानाध्यक्ष विवेक उपाध्याय हमराहियों के साथ रात्रि में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जिले की पश्चिमी सीमा पर एक पिकअप वाहन को रोककर चेक किया तो उसमें सात मवेेशी लदे पाए गए, जिस पर उन्होंने चालक अजय चौहान निवासी नंदगंज, गाजीपुर को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में ले लिया। इस बीच तस्कर का दूसरा साथी जौनपुर निवासी दीपक कुमार अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ पशु तस्करी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।