अलग- अलग ट्रेनों में यात्रा के दौरान एनआरआई समेत दो यात्रियों का लाखों रुपये मूल्य का सामान चोरों ने उड़ा दिया। ट्रेनों के मुगलसराय पहुंचने पर यात्रियों की तहरीर पर जीआरपी में मुकदमा दर्ज किया गया और उसे संबंधित थाने को भेज दिया गया।
ट्रेनों में लाख प्रयास के बाद भी चोरी की घटना रुक नहीं रही है। आनंद बिहार से राधिकापुर जा रही सीमांचल एक्सप्रेस के एसी कोच के सीट संख्या 31 पर पूर्णिया निवासी अब्दुल रहीम यात्रा कर रहा था। अब्दुल सऊदी अरब में निजी कंपनी में काम करता है। वह छुट्टियों में अपने घर जा रहा था। ट्रेन इलाहाबाद के समीप पहुंची कि चोरों ने बैग चुरा लिया। बैग में 18 हजार भारतीय नोट, सऊदी टीनाल 310, पासपोर्ट, अधारकार्ड, तीन एटीएम, कीमती मोबाइल, बीजा, विदेशी टार्च, बलाट सेट तथा कीमती कपड़ा आदि था। इसी तरह पंजाब मेल एक्सप्रेस से हावड़ा से अमृतसर जा रहे कोलकाता निवासी सुधीर कुमार होंडा का बैग उचक्कों पटना के समीप उड़ा दिया। बैग में नगदी आठ हजार तथा कीमती कपड़े थे। इराजकीय रेलवे पुलिस के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने कहा कि पीड़ित यात्रियों के तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर संबंधित थाने को रेफर किया जा रहा है।