फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की डिग्गी तोड़ उचक्कों ने उड़ाए दो लाख 36 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इलिया। चकिया कोतवाली के सरैया गांव में मंगलवार की शाम उचक्कों ने एक बाइक की डिग्गी का ताला तोड़कर उसमें रखे दो लाख 36 हजार रुपये उड़ा दिए। घटना की जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने थाने पर लिखित तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

अर्जी गांव निवासी महेंद्र खरवार सैदूपुर के किसान इंटर कॉलेज में परिचारक के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार की दोपहर उन्होंने चकिया स्थित स्टेट बैंक की शाखा से जीपीएफ के दो लाख 49 हजार रुपये निकाले। सैदूपुर पहुंचने के बाद उन्होंने 13 हजार रुपये निकालकर बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में जमा कर दिया। शेष रुपये बाइक की डिग्गी में रखकर वह घर जा रहा थे। रास्ते में सरैया गांव के पास एक अंडे की दुकान पर बाइक खड़ी कर वे अंडा खाने लगे। इसी बीच मौका पाकर उचक्के डिग्गी का लॉक तोड़कर नोटों से भरा बैग लेकर चंपत हो गए। अंडा खाकर जब वह वापस लौटे तो देखा कि डिग्गी का लॉक टूटा है और उसमें से बैग भी गायब है। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने उचक्कों व बैग की तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। थक हारकर बुधवार को चकिया कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें