नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच बिछड़ी के युवक की जौनपुर में सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। शव के देर शाम घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
वार्डनिवासी बनारसी चौहान का 30 वर्षीय पुत्र गौतम एक टैंकर पर खलासी का काम करता था। मंगलवार की सुबह इंडियन आयल डिपो से तेल लोड कर चालक रामू के साथ जौनपुर जा रहा था। रास्ते में ही ब्रेक फेल होने के कारण एक टैंकर अनियंत्रित होकर एक खंभे टकरा गया। इससे खलासी व चालकदोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान गौतम की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। (ब्यूरो)