फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में जमकर चली लाठियां, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इलिया। कस्बा में मंगलवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष का एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए शहाबगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मामले में घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस दो व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

कस्बा में कपिल गुप्ता व विनोद गुप्ता के परिवार में काफी दिनों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। घटना की शाम दोनों परिवार के लड़कों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई और दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे। कुछ देर बाद दोनों परिवार की महिलाओं ने अपने-अपने छत के ऊपर चढ़कर मोर्चा संभाल लिया। इसके बाद दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस के आने की सूचना मिलते ही दोनों परिवार के लोग भाग खड़े हुए। मारपीट में विनोद के पुत्र चंदन (15) के सिर में गंभीर चोट आई है। सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि घायल के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें