धीना। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह एक महिला सहित एक बच्चे की ट्रेन से कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची राजकीय रेल पुलिस में दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त कस्बा निवासीनी पूजा (27) और उसके पुत्र अंश (02) के रूप में की। चर्चा के अनुसार महिला ने अपने पुत्र के साथ सोमवार की देर रात किसी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है। जीआरपी प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवारवालों को दे दिया गया। बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। टीम कारणों का पता लगाने में जुटी है।
मंगलवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर टहलने गए कस्बा के कुछ लोगों ने अप रेलवे लाइन पर एक महिला और एक छोटे बच्चे की ट्रेन से कटी हुई लाश देखकर स्टेशन मास्टर को सूचित किया। इसकी जानकारी होने पर स्टेशन पर कस्बा के लोगों की भीड़ जमा हो गई। कस्बा के लोगों ने महिला की पहचान कस्बा निवासिनी पूजायादव (27) और उसके पुत्र अंश (02) के रूप में की। घटना की जानकारी होने पर मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। मृतका का पति मुंबई स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता है और उसके ससुर श्यामलाल और सास निर्मला देवी और उसका बड़ा पुत्र अखिलेश बैरी भीटा स्थित अपने पैत्रिक आवास पर रहते हैं।