फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाचने के विवाद में भीड़े घराती बाराती

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां। क्षेत्र के बलुआ बाजार में मंगलवार को एक शादी समारोह में किसी बात को लेकर घरातियों बारातियों में मारपीट हो गई। जिसमें छह लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया और विवाह को संपन्न कराया।
विज्ञापन

बलुआ बाजार निवासी शंकर की पुत्री की शादी में मंगलवार को गाजीपुर जनपद के सरवनिया गांव निवासी रामकरन के पुत्र विकास की बारात आई थी। शाम को नाश्ता के बाद द्वार पूजा के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर बारातियों और घरातियों में नोक झोंक हो गई। मौके पर मौजूद बुजुर्गों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। लेकिन शादी के दौरान लड़के पक्ष के कुछ युवक पानी फेंकने लगे। लड़की पक्ष के लोगों द्वारा मना करने पर दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद मारपीट होने लगी। सूचना पर मौके पर पहुंची बलुआ पुलिस ने मामले को संभाला। इसके बाद ज्यादातर बाराती रात में ही लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें