फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर से 20 वर्षीय युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जसौली गांव के समीप पावर प्वाइंट पर मंगलवार के दोपहर एक बजे एक कंटेनर ने 20 वर्षीय युवक को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मंडी समिति के सामने जीटी रोड के दोनों लेन को जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने सदर कोतवाली के साथ-साथ सैयदराजा, अलीनगर व पीएसी को वहां पर लगा दिया। अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया।
विज्ञापन

मंगलवार को सिरसी गांव निवासी मनोज 20 अपने घर से मुख्यालय के लिए अपने दोस्त मनीष के साथ बाइक से निकला था। जैसे ही वह नेशनल हाइवे पर मंडी के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रही एक कंटेनर ओवर टेक करने के चक्कर में धक्का मार दिया। जिससे मोटरसाइकिल के पीछे बैठा युवक मनोज जमीन पर गिर गया। कंटेनर उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गया। लोग कुछ समझ पाते कि कंटेनर लेकर ड्राइवर भाग गया। वहीं इसकी सूचना किसी ने पुलिस अधीक्षक को दे दी। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने वायरलेस सेट से अलीनगर व सदर कोतवाली के अलावा सैयदराजा कोतवाली को सूचित किया। एसपी के आदेश के बाद जब जीटी रोड पर कंटेनर को पकड़ने के लिए वाहनों को रोका जाने लगा। इसी बीच रास्ते में कंटेनर को खड़ा कर ड्राइवर भाग निकला। जिसके बाद पुलिस ने कंटेनर को अपने साथ सदर कोतवाली लायी। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जीटी रोड के दोनो लेन को जाम कर दिया। इसी बीच कोतवाली पुलिस ने शव को वहां से उठाकर पोस्टमार्टम हाउस ले आई। इससे ग्रामीण और भी ज्यादा नाराज होकर डीएम व एसपी को बुलाने की मांग करने लगे। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ पहुंच कर ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया। इसके बाद वह मृतक के माता सुदामी देवी को अपने वाहने में बैठाकर कोतवाली ले आए। जहां उनके द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाइ में लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें