चहनियां। बलुआ थाना की पुलिस ने मंगलवार को स्थानीय कस्बा में पटाखे की दुकान पर छापेमारी कर 25 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया। साथ ही विस्फोटक रखने वाले दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से पटाखा बेचने वालों में हड़कंप मचा है।
आजमगढ़ में विस्फोट की घटना के बाद स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई है। थाना क्षेत्र में पटाखा कारोबारियों पर नजर रखी जा रही है। इस क्रम में सूचना मिलने पर पुलिस ने बलुआ रोड स्थित एक कटरे की दुकान पर छापेमारी की। यहां से पुलिस ने 25 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया। पुलिस विस्फोटक को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि विस्फोटक रखने वाले दुकानदार रमौली निवासी पारसनाथ जायसवाल उर्फ काजू को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो