फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े आंखों में मिर्च झोंककर डिलवरी ब्वॉय से 42 हजार की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
आंखों में मिर्च डाल डिलीवरी ब्वॉय से 42 हजार लूटे
विज्ञापन


सेक्टर-50 स्थित निरवाणा कंट्री क्लब के पास वारदात
आरोपी डिलीवरी बॉय को सड़क पर पटककर टैंपो लेकर भागे

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-50 स्थित निरवाणा कंट्री क्लब के पास मंगलवार दिनदहाड़े डिलीवरी बॉय की आंखों में लाल मिर्च झोंककर लूटपाट का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी डिलीवरी बॉय को सड़क पर पटककर उसका टैंपो लेकर फरार हो गए। पुलिस ने जांच में टैंपो बरामद कर लिया लेकिन उसमें रखे 42 हजार रुपये गायब मिले। सेक्टर-50 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, गुरुग्राम निवासी सुधीर कुमार (32) ई-कॉमर्स का काम करने वाली कंपनियों के लिए डिलवरी बॉय का काम करता है। वह माल आपूर्ति में टैंपो भी खुद ही चलाता है। मंगलवार को सेक्टर-50 स्थित निरवाणा कंट्री क्लब के आसपास सुबह 10.30 बजे अकेेले ही सामान की डिलीवरी देने आया। 15 मिनट बाद एक युवक उसके टैंपो के आगे खड़ा हो गया वह कुछ समझ पाता इतने में बाइक पर आए दो युवकों ने उसके पास आकर आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंक दिया। पीड़ित के मुताबिक, बदमाशों ने उसे मारते हुए टैंपो से उतारकर बाहर सड़क पर फेंक दिया और टैंपो सहित फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद आसपास के लोगों की मदद से पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस छानबीन में वारदात स्थल से कुछ ही दूर पर टैंपो खड़ा मिल गया जिसमें रखे 42 हजार रुपये गायब मिले। सेक्टर-50 थाना एएसआई धर्मबीर ने बताया कि नकदी के अलावा कोई माल गायब नहीं हुआ, पुलिस ने पीड़ित के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वारदात स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरा नहीं मिले, हालांकि पुलिस रूट पर फुटेज खंगाल रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें