चंदौली। जनपद के थानों में लगाए गए सीसी टीवी कैमरों में ज्यादातर खराब होने से अफसरों का दावा फेल होता नजर आ रहा है। जबकि नक्सल क्षेत्र के दो थानों पर सीसी कैमरा लगाने के लिए अभी तक कोई कवायद नहीं हुई है। जबकि विभिन्न थानों में लगाए गए 11 कैमरे खराब हो चुके हैं।
चंदौली थाने में पांच सीसी कैमरे लगाए गए हैं। जिसमें दो चालू हालत में है तो तीन खराब पड़े हैं। ठीक इसी प्रकार चकिया में आठ में से एक, बलुआ में तीन में दो, धानापुर में पांच में एक कैमरे खराब है। वहीं बबुरी में तीन में दो, नौगढ़ में दो, चकरघट्टा में दो, सैयदराजा में तीन अलीनगर में तीन, सकलडीहा में पांच कैमरे चालू हालत में है। जबकि नक्सल प्रभावित इलिया और कंदवा थाने में अभी तक पुलिस की ओर से कोई भी सीसी कैमरा नहीं लगाया गया है।
चंदौली। जनपद के नक्सल प्रभावित थाना कंदवा और इलिया में सीसी टीवी कैमरा न होना सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर रहे हैं। जब खुद की सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग के अधिकारी गंभीर नहीं है तो जनता की सुरक्षा कैसे करेंगे। दोनो थाना क्षेत्र बिहार से सटे होने के साथ ही अति संवेदनशील माने जाते हैं तथा यहां पूर्व में नक्सली वारदातें हो चुकी हैं। थानों में खराब पड़े कैमरों की मरम्मत कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। इससे थाने में होने वाली सभी गतिविधियों पर नजर रखने में आसानी होती है। जल्द ही सभी खराब कैमरों को बदलवा दिया जाएगा। संतोष कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक चंदौली।