फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूत प्रेत के चक्कर में दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा। बरहनी विकास खंड के कोदई गांव में सोमवार को भूत प्रेत के चक्कर में दो पक्षों में कहा सुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पक्ष ने दूसरे पक्ष के पांच नामजद और दो अज्ञात सहित कुल सात लोगों के खिलाफ स्थानीय पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी में कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के कोदई गांव निवासी मेवालाल और बृजेश मुंर्बई में रहकर किसी निजी कम्पनी में काम करते थे। इसी दौरान बृजेश की तबियत खराब होने पर मेवालाल उसे लेकर घर आ रहा था कि बृजेश अचानक रास्ते में ही गायब हो गया। कुछ दिन बाद जब वह घर पहुंचा तो उसकी हालत देखकर उसके घर वालों को मेवालाल के घर वालों पर संदेह हुआ कि इनके द्वारा कराए गए भूत प्रेत के चलते ही बृजेश की हालत गड़बड़ हुई है। इस मामले को लेकर दोनों परिवार में तनाव चल रहा था। सोमवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और कहा सुनी के बाद मारपीट होने लगी। मारपीट में मेवालाल(24), सोनू(17), अजय(23), आशा(46), और उषा (45) घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी पहुंचाया। घायल पक्ष के मेवालाल ने दूसरे पक्ष के शिवमूरत, गोपाल, विजय, छोटू, बृजेश और दो अज्ञात सहित कुल 7 लोगों के खिलाफ कंदवा थाने में तहरीर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर अगली कार्यवाही में जुट गई। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें