फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के मोबाइल के साथ दो पकड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। रेलवे स्टेशन पर बुधवार को चेकिंग के दौरान जीआरपी ने प्लेटफार्म संख्या सात-आठ के पश्चिमी छोर से चोरी के दो मोबाइल के साथ दो लोगों को पकड़ा । पुलिस को इनके पास से 48 सौ रुपये नगद भी बरामद किया। थाने लाकर आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जीआरपी प्रभारी आरके सिंह, एसआई जंग बहादुर सिंह, सुनी कुमार और कांस्टेबल अभिषेक पांडेय, आजाद खॉ और सुधाकर यादव के साथ रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह गश्त कर रहे थे। इस दौरान जांच टीम जैसे ही प्लेटफार्म संख्या 07/08 के पश्चिमी छोर पर पहुंचे तो वहां बैठे दो लोग भागने लगे। जिसपर पुलिस ने दौड़ा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लिए जाने के बाद दोनों के पास से दो मोबाइल और 48 सौ रुपये नगद बरामद हुए। थाने लाकर पूछताछ के पकड़े गए लोगों ने दोनों मोबाइल व रुपये चोरी के जरिए प्राप्त करने की बात कबूल कर ली। पकड़े आरोपितों की पहचान तड़बम निवासी मंडूआडीह व राजेन्द्र निवासी सदर बाजार वाराणसी के तौर पर हुई। इस संबंध में जीआरपी प्रभारी ने बताया कि पकड़ गए आरोपितों के विरुद्धमुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें