फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा मंदिर से चोरी दान पात्र मुलसम के जंगल में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
चंदायन गांव में दो दिन पहले प्राचीन सिद्ध पीठ दुर्गा मंदिर में हुई चोरी के मामले में आजमपुर मुलसम गांव के जंगल से दान पात्र बरामद हो गया है। बदमाश दान पात्र तोड़कर नगदी ले गए हैं। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई।
सोमवार की रात में प्राचीन सिद्ध पीठ दुर्गा मंदिर चंदायन के ताले तोड़कर चोर दान पात्र समेत लाखों रुपये का सामान चुराकर ले गए मंदिर के पुजारी के कमरे की बाहर से कुंडी बंद कर दी थी। मंगलवार की सुबह मंदिर में चोरी की घटना का पता लगने पर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया था। मंदिर समिति के सचिव सोमदत्त प्रधान ने चोरों के खिलाफ बिनौली थाने में तहरीर दी। बुधवार को आजमपुर मुलसम गांव के जंगल में मंदिर से चोरी हुआ दान पात्र दोघट पुलिस ने बरामद कर लिया है। बदमाश दान पात्र तोड़कर नगदी ले गए और उसे जंगल में फेंक कर चले गए। इस मामले मेें बिनौली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अभी तब बदमाशों का पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

प्रतिमा स्थापित कार्यक्रम छह को
दोघट। टीकरी कस्बे में छह अप्रैल को कार्यक्रम का आयोजन कर डॉ. भीम राव आंबेडकर एवं भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा स्थापित होगी। कस्बे में 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर झांकियां निकाली जाएगी।
विज्ञापन


नवजात बच्चे की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज
बागपत।
डौला गांव में चार दिन पहले कूड़े के ढेर में पड़े मिले नवजात बच्चे की मौत के मामले में पिलाना सीएचसी अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने सिंघावली अहीर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डौला गांव में चार दिन पहले ग्रामीणों को कूड़े के ढेर में नवजात बच्चा मिला था। बच्चे की सांस चलने के कारण ग्रामीणों ने बच्चे को पिलाना सीएचसी पर भर्ती कराया । सीएचसी से बच्चे को एसएनसीयू सेंटर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार को बच्चे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें