फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट व्यवसायी के घर से उड़ाये लाखों के गहने सहित नगदी

विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। सदर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर स्थित टेंट व्यवसायी के घर से चोरों ने शुक्रवार की रात आलमारी में रखे छह लाख रुपये मूल्य के गहने समेत आठ हजार रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार की सुबह जब टेंट व्यवसायी को इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। सूचना के बाद बारह घंटे विलंब से मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया और जांच में जुटी रही।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी वेद प्रकाश और उनका छोटा भाई शशि प्रकाश टेंट के व्यवसाय करते हैं। कारोबार बड़ा होने के कारण वह घर के निचले हिस्से में गोदाम बनाया हैं तथा मकान के दूसरे तल पर परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य सोने के लिए अपने-अपने कमरों में चले गये। शनिवार की सुबह वेदप्रकाश जब सो कर उठे तो पास के कमरे में बिखरा हुआ सामान देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो आलमारी का ताला टूटा हुआ और उसमें रखे सोने के दो हार, चार जोड़ी चुड़ियां, एक चेन, चार सोने का कंगन, एक मांग टीका, चार अंगूठी, एक जोड़ी झुमका, चांदी की एक करधनी, पैजनी और आठ हजार रुपये नगद गायब है। घटना के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना डायल 100 पर पुलिस को दी । सूचना के बाद शाम लगभग चार बजे एसआई राजाराम यादव मयफोर्स मौके पर पहुंचे और पड़ताल में जुट गये। वहीं ग्रामीणों ने शक के आधार पर सुबह से ही गाजीपुर के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति को पकड़कर रखा था जिसे बाद में पुलिस के हवाले किया। सीओ प्रदीप चंदेल ने बताया कि कोतवाली पुलिस पीड़ित वेदप्रकाश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं तथा संदिग्ध से भी चोरी के संबंध में पूछताछ चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें