फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर मारपीट, 12 घायल 

Thu, 24 Mar 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
लोगों को समझाती पु‌ल‌िस
विज्ञापन
जिले के अलग अलग इलाकों में होली खेलने के दौरान नशे में धुत युवकों के बीच मारपीट हुई। इसमें 12 लोग घायल हो गए। इन मामलों में एक दर्जन से अधिक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। चहनियां बाजार में मारपीट के बाद पुलिस फोर्स की तैनाती की गई। 
विज्ञापन

चहनियां बाजार में बुधवार को होली खेलने के दौरान सुबह दस बजे दो युवक आपस में उलझ गए। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों से बाजार में एक घंटे तक लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले। इस घटना में एक पक्ष से हरिद्वार यादव (50), भानु यादव (48), गणेश सिंह (45), दीपक सोनकर (47) और दूसरे पक्ष से कल्लन मिश्र (48), बगड़ू मिश्र (47), दीपक (45) और पूर्व प्रधान सरिद्वार यादव (45) जख्मी हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया और घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर सीओ श्यामदेव बिंद और थानाध्यक्ष पुनीत परिहार ने भी मौके पर पहुंचे । इस संबंध में सीओ श्यामदेव बिंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
इसी तरह कंदवा क्षेत्र के करौती गांव में  बुधवार की शाम जमीन संबंधी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो  गई। इस घटना में इंद्रासनी देवी (45),  रामप्रवेश और अरविंद विश्वकर्मा, कन्हैया  लाल विश्वकर्मा आदि घायल हो गए।  पुलिस ने घायलों का मेडिकल प्राथमिक स्वास्थ्य  केंद्र सैयदराजा में कराया।  किसी भी पक्ष की ओर से थाने पर तहरीर नहीं दी  गई है। करौती गांव  में सुदर्शन यादव ने अपना खेत कन्हैया विश्वकर्मा  को बटाई पर दिया है।  बुधवार की शाम खेत में लगी फसल को काटने को लेकर  सुदर्शन और कन्हैया के  बीच कही सुनी होने लगी और देखते ही देखते दोनों  पक्षों में जमकर मारपीट हो  गई। इस संबंध में  थानाध्यक्ष कंदवा राकेश यादव ने बताया कि सुदर्शन  यादव और कन्हैया लाल  विश्वकर्मा के बीच मारपीट की घटना हुई है। लेकिन अभी  किसी भी पक्ष ने थाने  पर तहरीर नहीं दी हैैै।
विज्ञापन

इसी क्षेत्र के  पोखरा धनाइतपुर गांव में बुधवार की शाम शराब के नशे में दो  पक्ष आपस में  भिड़ गए। लोगों ने दोनों पक्षों को किसी प्रकार शांत कराया।  गुरुवार की  सुबह उसी बात को लेकर दोनों पक्ष फिर से आपस में भिड़ गए। इससे  एक पक्ष के  सतेंद्र बिंद (23) और दूसरे पक्ष के पतिराज बिंद (42) घायल हो गए।  मौके पहुंचे  रामपुर चौकी इंचार्ज बिंदेश्वरी सिंह ने घायलों का  इलाज नवीन  प्राथमिक  स्वास्थ्य केंद्र बरहनी में कराकर दोनों को शांति भंग की आशंका  में जेल  भेज दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें