फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सैयदराजा। स्थानीय थाने की पुलिस ने सोमवार की रात चेकिंग के दौरान बरठी कमरौर स्थित ओवर ब्रिज के नीचे से चार तस्करों को 10 किलो गांजा के साथ पकड़ा। तस्कर स्कार्पियो से गांजा बिहार बेचने ले जा रहे थे। पुलिस तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने में जुट गई है।
विज्ञापन

एसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर थाने की पुलिस अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व परिवहन करने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। इस क्रम में एसआई मनोज कुमार मिश्र हमराहियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे। उसी समय पुलिस को सूचना मिली कि कुछ तस्कर लक्जरी वाहन से भारी मात्रा में गांजा लेकर बिहार राज्य की ओर जाने वाले हैं। सूचना मिलने पर पुलिस बरठी कमरौर के पास ओवर ब्रिज के नीचे वाहन का इंतजार करने लगी। कुछ ही देर बाद पुलिस को तेज गति से आता स्कार्पियो दिखा। पुलिस टीम ने घेरकर स्कार्पियो को रोक लिया। स्कार्पियो के रुकते ही उसमें सवार तीन लोग भागने लगे पर पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन के चालक को भी पकड़ लिया। गाड़ी को चेक करने पर उसमें से दो पैकेट मिले। खोल कर देखने पर उनमें गांजा भरा हुआ था। यह देख पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों व वाहन को थाने ले आई। यहां पैकेटों का तौल कराने पर प्रत्येक में पांच-पांच किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्करों में वाराणसी निवासी संतोष कुमार यादव, गणेश यादव व अमलेश कुमार पाल और गाजीपुर निवासी डब्लू यादव शामिल हैं। सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि शराब व मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें