फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम नाकाम युवती ने तालाब में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। प्रेम में नाकाम एक युवती ने मंगलवार की दोपहर आत्महत्या की नियत से अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मानसरोवर तालाब में छलांग लगा दी। पानी में युवती को छटपटाता देख वहां से गुजर रहे राहगीर उसे बचाने के लिए कूद पड़े और काफी मशक्कत के बाद युवती को तालाब से बाहर निकाल लिया। तालाब से बाहर आने के बाद जब उसकी हालत स्थिर हुई तब लोगों ने उसे आटो से घर भेज दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार की दोपहर 19 वर्षीय एक युवती अपने प्रेमी से मिलने मानसरोवर तालाब के पास पहुंची। वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद युवक उसे अकेले छोड़कर वहां से चला गया। कुछ देर बाद युवती फिर से युवक से फोन पर बात करने लगी। लगभग दो घंटे तक बातचीत के बाद युवती ने अचानक तालाब में छलांग लगा दी और छटपटाने लगी। इसी बीच वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर उस पर पड़ गई और उसे बचाने के लिए राहगीर भी तालाब में कूद पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने युवती को तालाब से बाहर निकाल लिया। युवती की हालत स्थिर होने के बाद लोगों ने समझाबुझा कर उसे आटो में बैठाकर घर के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें