फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल सहित दो गिरफ्तार 18-15-08

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी (झज्जर)।
गांव गांगटान में पीट-पीटकर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने बादली गांव से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
बेरी थाना पुलिस को दी शिकायत में डीघल गांव निवासी रमेश ने बताया था कि 23 दिसंबर की रात वह अपने भतीजे सुमित पुत्र ओमप्रकाश के साथ खेत में पानी दे रहा था। वह देर रात घर आ गया। जबकि उसका भतीजा खेत में ही पानी दे रहा था। सुबह उसे सूचना मिली कि उसके भतीजे सुमित की गांगटान निवासी संजय, सुभाष व दो महिलाओं ने मिलकर हत्या कर दी है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। मामले में पुलिस की दो टीमों ने बादली निवासी दो आरोपियों को उनके गांव के एरिया से ही काबू किया है। आरोपियों की पहचान अभिमन्यु तथा सहदेव दोनों निवासी बादली के तौर पर की गई। आरोपी अभिमन्यु दिल्ली पुलिस में बतौर सिपाही के पद पर तैनात है। गिरफ्तार आरोपी मामले में नामजद संजय के रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
बीते 23 दिसंबर की रात युवक सुमित की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। युवक के चाचा की शिकायत पर गंभीरता बरतते हुए पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में सहदेव और दिल्ली पुलिस में बतौर सिपाही के पद पर तैनात अभिमन्यु को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
- तेलूराम, एसएचओ बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें