फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत इंजीनियर के घर में नकदी सहित 10 लाख की डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत खुटहा गांव में करीब तीन-चार की संख्या में शुक्रवार की रात सेवानिवृत्त इंजीनियर के घर में घुसे लुटेरों ने इंजीनियर की पत्नी को असलहा सटाकर 39 हजार नकदी समेत 10 लाख रुपये से अधिक के जेवरात लूट लिए। बदमाश पहले महिला को असलहा सटाने के बाद उसके हाथ-पैर और मुंह कपड़े से बांध दिए। शनिवार की सुबह पीड़ित की ओर से थाने में नकदी और जेवरात लूट लिए जाने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुुटी है।
विज्ञापन

कमलदेव पांडेय हरियाणा के पानीपत में नेशनल फर्टीलाइजर कंपनी से इंजीनियर पद से रिटायर्ड होने के बाद पत्नी सावित्री के साथ गांव में रहते हैं। कमलदेव के पुत्र बाहर नौकरी करते हैं। शुक्रवार की रात दंपती भोजन के बाद अलग-अलग कमरे में सोने चले गए। दोनों का कहना था कि आधी रात के बाद करीब पांच-छह की संख्या में बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों ने कमलदेव जिस कमरे में सोए थे उसे बाहर से बंद कर दिया। खटर-पटर की आवाज सुनकर सावित्री की नींद खुल गई और उसने शोर मचाना चाहा तो एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर असलहा सटा दिया और उनके मुंह में कपड़ा ठूंसकर हाथ-पैर साड़ी से बांध दिया। कमलदेव के अनुसार एलआईसी की किश्त जमा करने के लिए रखे साठ हजार रुपये नकद और अटैची, आलमारी में रखे करीब 10 लाख रुपये से अधिक के जेवरात लेकर चंपत हो गए। वहीं सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने कहना कि पीड़ित की ओर से चोरी की तहरीर दी गई है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें