फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौबतपुर में आईजी ने अवैध वसूली की जांच के दिए निर्देकश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सैयदराजा। नौबतपुर स्थित बगही में वन विभाग की ओर से ट्रांजिट शुल्क के पीछे बालू लदे वाहनों से अवैध वसूली की आईजी ने जांच के निर्देश दिए हैं। इससे वन विभाग में खलबली मची है। चंदौली पुलिस ने आईजी को अवगत कराया है कि इस मामले में डीएम की ओर से दो टीमें गठित की गई है। टीम मामले की जांच कर रही है।
बता दें अमर उजाला ने आठ दिसंबर के अंक में अवैध वसूली की खबर को प्रकाशित किया था। इसके बाद आईजी ने गंभीरता से लेते हुए इस मामले में चंदौली पुलिस से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इससे वहां हड़कंप मचा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है कि यदि बालू क्षेत्र के बाहर से लदा है तो उस पर वन विभाग ट्रांजिट शुल्क नहीं वसूलेगा। बावजूद इसके लगातार लगातार वसूली जारी है। अमर उजाला ने पांच अगस्त को भी इस मामले को उजागर किया था। तब भी आईजी ने 6 अगस्त को चंदौली पुलिस को जांच करने का आदेश दिया। इस पर एसपी संतोष सिंह ने सदर क्षेत्राधिकारी को जांच सौंपी और कार्रवाई भी वहां की गई। एक कर्मचारी को निलंबन के लिए शासन को भेजा गया। इसके बाद फिर से यह खेल शुरू हो गया।
विज्ञापन


सैयदराजा। वाणिज्य कर विभाग के एसटीएफ की ओर से कर चोरी लखनऊ विभूति खंड में मुकदमा झेल रहे वाहनों की धरपकड़ जारी है। वाहनों के धड़ पकड़ अभियान के दूसरे दिन आठ वाहनों को पकड़ा गया। पकड़े गए वाहनों को नौबतपुर स्थित सेल टैक्स परिसर में खड़ा किया गया। इस अभियान से इलाके में वाहन चालकों में खलबली रही।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग कमिश्नर के आदेश पर वाणिज्य कर विभाग एसटीएफ लखनऊ की ओर से विभूति खंड लखनऊ थाने में 1591 वाहनों को लोहे से संबंधित कर चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद पूरे प्रदेश में इन वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। गुड्स एंड सर्विस टैक्स चोरी करने वाले 1591 वाहनों को पकड़ने के लिए पूरे प्रदेश भर में वाणिज्य कर विभाग के टीम जगह-जगह चेकिंग करने के लिए लगाई गई है। असिस्टेंट कमिश्नर सुरेश राय सीटीओ राकेश कन्नौजिया आदि ने रमऊपुर के समीप चेकिंग अभियान चलाया। लोहा, मोरम और लोहे लादकर चल रहे वाहनों की जांच की गई। इसमें मुकदमा वाले आठ वाहनों को पकड़ा गया। असिस्टेंट कमिश्नर सुरेश राय ने बताया कि फर्जी बिल बिल्टी के आधार पर माल गंतव्य तक न भेजकर बीच रास्ते में ही उतारकर बिक्री कर दिया जाता था। इससे बडे पैमाने पर कर चोरी मिली है। इस पर वाहनों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। बताया कि यह अभियान गुरुवार की शाम पांच बजे से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें