हैदराबाद में दलित छात्र की आत्महत्या के मामले में भाकपा माले व इंकलाबी
नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कस्बे में जुलूस निकाला।
इस
दौरान दलित शोध छात्र रोहित बेमुला की आत्महत्या के लिए मानव संसाधन
मंत्री को जिम्मेदार मानते हुए इस्तीफे की मांग की गई। जुलूस पूरे नगर का
भ्रमण करते हुए भगत सिंह चौक पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।
सभा
को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला कमेटी के सदस्य दिनेश सिंह ने कहा
कि केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद शैक्षणिक संस्थाओं में एक खास
विचारधारा का फैलाव हुआ है। इससे दलित, पिछड़े, महिलाओं और अल्पसंख्यकों को
उनके बुनियादी सुविधाओं से दूर रखा जा रहा है।
इससे इस वर्ग के
छात्रों में हीन भावना पनप रही है। आरोप लगाया कि हैदराबाद विश्वविद्यालय
के शोध छात्र को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाली मानव संसाधान विकास
मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय हैं। कहा कि
दोनों मंत्रियों ने विश्वविद्यालय के कामकाज में हस्तक्षेप किया और दलित
छात्र को कैंपस से बाहर करवा दिया। उसकी फेलोशिप बंद करा दी।
कहा कि
अंबेडकर छात्र एसोसिएशन के छात्र लोकतांत्रिक तरीके से अपने
संघर्ष को संचालित कर रहे थे, लेकिन उनके आंदोलन को कुचलने के लिए सरकार
ने कुचक्र रचा। कहा कि संगठन इसको लेकर पूरे देश में आंदोलन खड़ा करेगा।
जुलूस
व सभा में वीरेंद्र विक्रम सिंह, विवेकानंद मौर्य, रामवचन राम,
हरिनारायण मौर्य, हरिशंकर विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
अध्यक्षता श्रवण कुशवाहा व संचालन अनिल यादव ने किया।