फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्चर्य: गाय ने जन्मा दो मुंह वाला बछड़ा, देखने वालों का लग रहा तांता

Sun, 13 Jun 2021 02:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली जिले के नियामताबाद ब्लॉक के बरहुली गांव में रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे गाय ने इस बछड़े को जन्म दिया। गाय का बछड़ा पूरी तरह स्वस्थ है और देखने वालों की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन
दो मुंह वाला बछड़ा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गाय ने दो मुंह वाले बछड़े को जन्म दिया। इसकी सूचना जब लोगों तक पहुंची तो उसे देखने वालों की भीड़ लग गई। फिलहाल गाय और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चंदौली जिले के नियामताबाद ब्लॉक के बरहुली गांव में रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे अरविंद यादव की गाय ने दो मुंह के बछड़े को जन्म दिया। दो मुंह का बछड़ा होने के बाद अरविंद और उनका परिवार आश्चर्यचकित रह गया। सबसे बड़ी बात की बछड़ा पूरी तरह स्वस्थ है।

यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई है। गांव के लोग इस अजीबो-गरीब बछड़े को देखने के लिए जुटने लगे हैं। वहीं अरविंद यादव ने बताया कि यह गाय का पहला बच्चा है। बछड़े के जन्म के बाद अभी अरविंद और उनका परिवार गाय की सेवा और उसे गुड़ आदि खिलाने में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें