फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना प्रभावित मतदाता पोस्टल बैलेट से दे सकेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। विधानसभा चुनाव में कोरोना से प्रभावित मतदाता भी पोस्टल बैलेट के माध्यम से मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसके लिए सभी बीएलओ को तत्काल प्रपत्र दिए जाएं। ये निर्देश मुगलसराय विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर मनोज कुमार पाठक ने सोमवार को पीडीडीयू नगर तहसील सभागार में एईआरओ व सुपरवाइजरों के साथ हुई समीक्षा बैठक के दौरान दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने इस बार दिव्यांग व 80 वर्ष के ऊपर के बुजुर्ग मतदाताओं को पोस्टल बैलट के माध्यम से मताधिकार का प्रयोग करने का निर्देश दिया है। साथ ही कोरोना से प्रभावित मतदाताओं को भी पोस्टल बैलट के माध्यम से मताधिकार का प्रयोग करना है। इसके लिए सभी सुपरवाइजर बीएलओ को प्रारूप 12 घ तत्काल उपलब्ध करा दें ताकि ऐसे मतदाताओं की सही जानकारी निर्वाचन विभाग को मिल सके। जानकारी के बाद मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलट की व्यवस्था समय पर करा दी जाएगी।इस मौके पर तहसीलदार सतीश कुमार, बीडीओ ज्वाला प्रसाद, सुनील कुमार सिंह, बीईओ राकेश सिंह, सुरेंद्र बहादुर सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें