फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों को समय से पूरा करें

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया । नवागत एसडीएम तथा नगर प्रशासक ज्वाला प्रसाद ने बुधवार को नगर पंचायत में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया । उन्होंने विकास कार्यों को समय से पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं कार्यों में पारदर्शिता नहीं बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर प्रशासक ने अधिशासी अधिकारी मेंही लाल गौतम के साथ बुधवार को नगर के वार्ड नंबर 12 में निर्माणाधीन चिल्ड्रेन पार्क, वार्ड नंबर आठ दुर्गा नगर में नौगजा शहीद के पास निर्माणाधीन वृद्धाश्रम के साथ विवेकानंद पुस्तकालय भवन, पार्किंग वसूली तथा वार्ड नंबर दो पुरानी चकिया मार्ग पर वेंडिंग जोन में स्थापित मुर्गा मछली मीट मंडी का निरीक्षण। वार्ड नंबर पांच मां काली नगर सलैया ताल के पास स्थित वाहन स्टैंड तथा लतीफशाह के पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों को तेजी से करने तथा कार्यों को पारदर्शिता के साथ पूरा करने को कहा। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्किंग स्थलों की वसूली बढ़ाने तथा साफ सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान लेखा लिपिक राकेश रोशन सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें