फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों की सुरक्षा का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर आरपीएफ पीडीडीयू पोस्ट के जवानों और मेरी सहेली टीम ने रेलवे स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान जवानों ने महिला यात्रियों और बच्चों की सुरक्षा का संकल्प लिया ।
विज्ञापन

दोपहर में निरीक्षक संजीव कुमार की देख रेख में जवानों ने प्लेटफार्म संख्या एक और दो तथा तीन और चार पर खड़ी ट्रेनों में पंपलेट बांटे। वहीं सर्कुलेटिंग एरिया में भी यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। यात्रियों को जहरखुरानी गिरोह से सावधान रहने, विशेषकर महिला यात्रियों की सुरक्षा जागरूक किया तथा हेल्पलाइन नंबर 139 की जानकारी दी। जवानों ने लावारिस वस्तुओं को हाथ न लगाने की हिदायत दी और इसकी सूचना सुरक्षा बलों को देने का आह्वान किया। संकल्प और जागरूकता अभियान में एसआई बाल गंगाधर, अमरजीत दास, महिला एसआई सरिता गुर्जर, अर्चना कुमारी मीणा, आरक्षी शशिकांत तिवारी, मनोज कुमार यादव, सावित्री फगेड़िया, दिव्या कुमारी, मोनिका पदम, संगीता देवी, आलू बिल्ली पार्वती, फुलवंती, सत्यवती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें