फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपला निकाल रही महिला को कोबरा ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद(चंदौली)। बबुरी थाना क्षेत्र के बौरी गांव में शनिवार की सुबह करीब 11 बजे अपने घर के बाहर रखे ढेर से उपला निकाल रही 52 वर्षीया पुष्पा देवी को कोबरा सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ग्रामीण सांप को भी लाठी-डंडो से पीटकर मार दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन

बौरी गांव निवासी सुरेंद्र सिंह की पत्नी पुष्पा देवी घर के दरवाजे के पास रखे उपले के ढेर से उपला निकाल रही थीं। इस दौरान उपलों के बीच में बैठे सांप ने उन्हें डस लिया। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना परिवार वालों की दी और वहीं बेहोश हो गई। घटना के बाद परिवार वाले उन्हें उपचार के लिए सकलडीहा स्थित एक निजी चिकित्सालय में ले गए जहां के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों ने सांप को खोजकर उसे मार डाला। ग्राम प्रधान सतीश सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों को शासनादेश के तहत मदद दिलाए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें