फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनभूमि पर कब्जे के आरोप में पांच को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़ । क्षेत्र के मझगांई रेंज में आरक्षित वन भूमि पर दो वर्ष पूर्व लगाए गए पौधों को उखाड़ कर अवैध तरीके से कब्जा किए जाने पर वन विभाग ने बृहस्पतिवार को अवैध कब्जेधारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। वन विभाग की ओर से पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मझगांई रेंज अंतर्गत आरक्षित वन क्षेत्र दानवागड़ा में वन विभाग की ओर से वर्ष 2017 मे दस.हेक्टेअर भूमि पर पौधरोपण रोपण किया गया था। इसके बाद लोगों ने पौधों को उखाड़कर वन भूमि पर कब्जा करना शुरू कर दिया। वन भूमि पर अवैध कब्जे की सूचना पर बृहस्पतिवार को क्षेत्राधिकारी वनकर्मियों से साथ मौके पर पहुंचे और पांच लोगों को धर दबोचा। हालांकि इस दौरान कई लोग मौके से फरार हो गए। बाद में वनकर्मी सभी को पकड़कर रेंज कार्यालय ले आए। जहां भारतीय वन संरक्षण और भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी को जेल भेज दिया गया। उप प्रभागीय वन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि वन भूमि पर पौधों को उखाड़कर कब्जा करने के मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें