मध्य प्रदेश से चोरी के वाहनों के रजिस्ट्रेशन मामले में मंगलवार को परिवहन विभाग के एक लिपिक को चंदौली की एसओजी ने उठा लिया। सादे वेश में चार-पांच की संख्या में आए युवकों ने चार पहिया वाहन में लिपिक को उठाया तो अपहरण का शोर मच गया।
वहीं छह घंटे की पूछताछ के बाद लिपिक को छोड़ दिया गया। बाद में मालूम चला कि चंदौली पुलिस ने उठाया तो परिवहन कार्यालय में खलबली मच गई। चंदौली की एसओजी ने मध्य प्रदेश से चोरी के भारी वाहनों को जब्त किया है। जांच में पता चला कि कई वाहनों का रजिस्ट्रेशन बाबतपुर परिवहन कार्यालय में हुआ है।
इसमें टैक्स एवं रजिस्ट्रेशन विभाग में कार्यरत मकबूल आलम अंसारी का नाम सामने आया। इस पर एसओजी की टीम ने विभाग के बाहर जाल बिछाया। दोपहर 2.30 मिनट पर लिपिक जैसे ही अपनी कार में बैठकर हाईवे पर पहुंचा ही था कि बिना नंबर वाले दो वाहन कार के सामने आकर रुक गए।