चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव के समीप एनएच के किनारे रविवार की रात बेहोश मिली युवती ने एक निजी अस्पताल के चिकित्सक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। आरोप है कि चिकित्सक उसे नौकरी दिलाने के बहाने ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया था। पुलिस पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराने के साथ छानबीन में जुटी है।
युवती एक गांव के पास नशे की हालत में सड़क पर पड़ी मिली थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद पीड़िता ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। आरोपी बिहार के मोहनिया के आसपास एक निजी अस्पताल में चिकित्सक है। बताया कि उसने नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाया था।
इसके बाद कार में बैठा लिया। कार में पहले से ही तीन युवक बैठे थे। उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। फिर नरसिंहपुर गांव के पास हाईवे पर छोड़कर फरार हो गया। सीओ सदर अनिल राय ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो चुका है।