अलीनगर थाना के मवई गांव निवासी सदानंद यादव की पत्नी रीता देवी (35) मंगलवार की भोर धरना गांव की ओर निकल गई। वहीं डीएफसीसी रेल पटरी पर मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
मुगलसराय कोतवाली के धरना गांव के समीप मंगलवार की भोर में ट्रेन की चपेट में आने से डीएफसीसी रेलवे लाइन पर महिला की मौत हो गई। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवानों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अलीनगर थाना के मवई गांव निवासी सदानंद यादव की पत्नी रीता देवी (35) मंगलवार की भोर धरना गांव की ओर निकल गई। वहीं डीएफसीसी रेल पटरी पर मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सुबह उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने आरपीएफ को इसकी सूचना दी।आरपीएफ की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव शिनाख्त करने के बाद परिजन को सूचना दिया। शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि महिला विक्षिप्त थी। भटककर रेलवे लाइन पर चली गई थी। परिजनों के शिनाख्त के बाद शव पीएम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई की जा रही है।