फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मी को आरपीएफ जवान ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के डाउन रेलवे यार्ड में केबिन पर कार्यरत पोर्टर को आरपीएफ जवानों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। यही नहीं उसे लाकर पोस्ट पर बैठा दिया। बाद में रेलवे यूनियन ने हो हल्ला किया तो उसे छोड़ा गया। घायल कर्मचारी को लोको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अब आरपीएफ सुलह समझौते के लिए दबाव बना रही है।
विज्ञापन

रेलवे डाउन यार्ड में जी केबिन पर कार्यरत पोर्टर राजन यादव ने रेलवे यार्ड से कोयला चोरी की शिकायत आरपीएफ के अधिकारियों से कर दी। इसके कुछ देर बाद मानसनगर पोस्ट से जवान पहुंचे और राजन की पिटाई कर दी। यही नही उसे पकड़ कर पोस्ट पर ले आए और बैठा दिया। इसकी सूचना ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों को हुई तो वे पोस्ट पर पहुंचे और हो हल्ला शुरू कर दिया। इसके बाद देर शाम राजन को छोड़ दिया गया। इसके बाद यूनियन के पदाधिकारियों ने राजन को लोको मंडलीय अस्पताल में पहुंचाया। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी पक्ष से मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। वहीं आरपीएफ और रेलवे के अधिकारी सुलह समझौते के प्रयास में जुटे हैं। ह्य
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें