फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसेना के जवान का गांव में हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र के पिपरी विजुडिया गांव निवासी रमेश कुशवाहा के पुत्र नौसेना जवान शिवम कुशवाहा की लखनऊ में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। शिवम कैंसर से पीड़ित था और उसका उपचार लखनऊ स्थित कमांड हास्पिटल में चल रहा था। जवान का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को गांव पहुंचने के बाद नेवी और थल सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जवान की मौत के बाद से गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

धीना थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी शिवम (24) चार वर्ष पूर्व उड़ीसा में नौसेना में भर्ती हुआ था । परिवार वालों ने बताया कि कुछ माह पूर्व उस के नाक में गाँठ बन रही थी। जांच के बाद कैंसर की जानकारी हुई। नौसेना जवान का इलाज कोलकाता में चल रहा था। बाद में उसे कमांड हास्पिटल लखनऊ ट्रांसफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई । शिवम की अभी शादी नहीं हुई थी। बृहस्पतिवार को जवान का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। इस दौरान वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव के डॉ. राम प्रताप राय, छात्र नेता राहुल राजभर, राजाराम कुशवाहा, मंजू कुशवाहा, दशरथ कुशवाहा ने मौके पर पहुँच कर शोक प्रकट किया । इसके बाद नेवी और थल सेना के जवानों जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया । नेवी के बटालियन कमांडर द्वारा एक लाख रुपये की नकद सम्मान राशि भी परिवार को सौंपी गई। बाद में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें