छात्रों में चंदौली के अलीनगर में मुगलसराय अस्पताल संचालक डॉ. राजकुमार का पुत्र शुभम भी शामिल है। शुभम तीन भाइयों में सबसे छोटा था। चिकित्सक का मझला पुत्र भी चिकित्सक है। घटना की जानकारी होते ही शुभचिंतकों का चिकित्सक के घर पहुंचने का सिलसिला जारी हो गया था। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने छात्रों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।
तालाब में डूबने से बड़े बेटे की भी हो चुकी है मौत, टूटा दुखों का पहाड़
नगर के चर्चित फिजिशियन डॉ. राजकुमार गुप्ता के तीन पुत्र हैं। बड़े बेटे रंजन की मौत भी दस वर्ष पहले तालाब में डूबने से हो चुकी है। बड़े बेटे की मौत दर्द अभी डॉक्टर परिवार भूला भी नहीं पाया था कि निठुर नियति ने छोटे बेटे की मौत की सूचना दे दी। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।