फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा उफान पर: चंदौली में गंगा के जलस्तर में तीन फीट की बढ़ोतरी, शवदाह गृह डूबा

Thu, 05 Aug 2021 11:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने से ग्रामीणों को बाढ़ व किसानों को फसल बर्बाद होने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
बलुआ घाट पर डूबा मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ाव हो रहा है। गुरुवार को जलस्तर में तीन फीट की वृद्धि दर्ज की गई। नदी में पानी बढ़ने से बलुआ स्थित गंगा घाट पर बना शवदाह गृह डूब गया। इससे लोगों को शवों का अंतिम संस्कार करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं ग्रामीणों को बाढ़ व किसानों को धान की फसल बर्बाद होने कीचिंता सताने लगी है।

विज्ञापन


पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। इससे गंगा के तटवर्ती इलाके के गांवों में रहने वाले ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है। वहीं बलुआ घाट पर बने शवदाह गृह के पानी में डूब जाने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग आसपास के घाटों पर किसी प्रकार शवदाह करने को विवश हैं। गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही थी।

एक दिन के लिए पानी का स्तर स्थिर रहा लेकिन गुरुवार को गंगा के जलस्तर में वृद्धि प्रारंभ हो गई, जिससे ग्रामीणों में बाढ़ की चिंता व्याप्त हो गई है। वहीं तटवर्ती इलाकों के किसानों में फसल के पानी में डूबकर बर्बाद हो होने की चिंता सताने लगी है। किसानों का कहना है कि प्रति वर्ष बाढ़ के कारण फसल बर्बाद हो जाती है जिससे खाने-पीने की परेशानी बढ़ जाती है। बाढ़ की विभीषिका झेल चुके किसान व ग्रामीण गंगा के जलस्तर में वृद्धि से परेशान हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें