फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम होने लगा गंगा का जल स्तर, चौबीस घंटें कम हुआ 75 सेमी पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा के जल स्तर में लगातार बढ़ोत्तरी का सिलसिला बुधवार को थम गया। गंगा का जल स्तर धीमी गति से कम होने लगी है। पिछले चौबीस घंटे में 75 सेमी जल स्तर कम हुआ है। हालांकि अभी भी गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से चार मीटर नीचे है। जल स्तर कम होने से तटवर्ती इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

जिले में नियामताबाद, चहनियां और धानापुर ब्लाक में 120 गांव गंगा के किनारे बसे हैं। बारिश होते ही गंगा केे जल स्तर में बढ़ोत्तरी होने लगी। प्रतिदिन लगभग एक मीटर तक पानी बढ़ रहा था। जिले में गंगा में खतरे का निशान 71.262 मीटर है। मंगलवार को जल स्तर 67 मीटर को पार कर गया था। इससे गंगा के तटवर्ती नियामताबाद ब्लाक के तटवर्ती जलीलपुर, कुंडा, बहादुरपुर, मवई कला गांव है। इसी तरह चहनियां ब्लाक के रौना, कैली, भूपौली, डेरवा, महड़ौरा, कांवर, पकड़ी, महुअरिया, विशापुर, महुआरी, सराय, बलुआ,डेरवा, महुअर, जुड़ा हरधन, गंगापुर, पुरा विजयी, पुरा गनेश, सोनवरसा, टांडा, महमदपुर, सरौली, जमालपुर, बड़गांवा, शेरपुर, सरैया, हसनपुर, तिरगाव, भूसौला, मकुंदपुर, सहेपुर आदि गांव हैं। इसी तरह धानापुर ब्लाक के नरौली, रायपुर, बड़ौरा, अमादपुर, तीन मोकरम, नगवां, मेढ़वा, कोहड़ा, सकरारी, पपरौल, दीया पसहटा, नादी निधौरा, गद्दोचक, नौघड़ा, बुढ़ेपुर, हिंगुतर आदि गांव हैं। यहां गंगा पानी तट तक पहुंच गया है। चहनियां क्षेत्र के टांडा सोनबरसा गांव में गंगा के किनारे स्थित मां घटवारी मंदिर तक गंगा का जल पहुंच गया है। हालांकि मंगलवार की शाम से जल स्तर में कमी आने लगी। पिछले चौबीस घंटे में 75 सेमी तक जल स्तर कम हुआ है। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि बाढ़ को लेकर प्रशासन एलर्ट है। 30 अफसर-कर्मचारियों को बाढ़ की स्थिति से निबटने के लिए दक्ष बनाया गया था। वहीं एनडीआरएफ की टीम भी प्रशासन के संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें