Chandauli Accident: बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो की मौत, कई लोग घायल
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली के वनभीषमपुर गांव में मंगलवार की देर रात बरातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली गड्ढे में पलटने से दो युवक और एक बालक की मौत हो गई। आठ घायल हो गए। इनका इलाज चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है। शहाबगंज थाना क्षेत्र के भूसी गांव के रामप्रसाद के बेटे की बरात चकिया कोतवाली क्षेत्र के ताला तेंदुई गांव निवासी प्यारेलाल के यहां जा रही थी।
मंगलवार की देर शाम बराती ट्रैक्टर ट्राली से जा रहे थे। वनभीषमपुर गांव के पास मुड़ते समय ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इससे चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने ट्राली के नीचे दबे बरातियों को बाहर निकाला। बिहार के कैमूर जिले के चांद थानाक्षेत्र के चंदा गांव निवासी प्रदीप कुमार (28) की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- Varanasi: पोखर में नहाते समय युवक की डूबने से मौत, इलाके में फैली सनसनी, मौके पर पुलिस
अन्य घायलों को एंबुलेंस से चकिया स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने चंदा गांव के सतीश कुमार (20) को भी मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल शहाबगंज थाना क्षेत्र के भूसी गांव निवासी सदरी के दस वर्षीय पुत्र गोलू को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।