फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: बाइक को टक्कर मारते हुए पोल से टकराया वाहन, कोचिंग से लौट रहे छात्र की मौत, एक घायल

Mon, 05 Jun 2023 04:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर

सार

पीडीडीयू नगर के आलू मिल चौकी के सामने सोमवार सुबह एक अनियंत्रित मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी और उसके बाद बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में कोचिंग से लौट रहे बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीडीयू नगर के आलू मिल चौकी के सामने सोमवार सुबह एक अनियंत्रित मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी और उसके बाद बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में कोचिंग से लौट रहे बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई। वहीं दूसरा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें शांत कराया। 

विज्ञापन


अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना गांव निवासी प्रवीन यादव (16) और मिथिलेश (17) सोमवार सुबह पीडीडीयू नगर से कोचिंग से घर लौट रहे थे। आलू मिल पुलिस चौकी के सामने आ रही तेजरफ्तार मैजिक ने किशोरों की बाइक में टक्कर मार दी और बिजली के पोल से जा टकराई। जिससे प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मिथिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया और छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रों के परिजनों में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: रसड़ा एसडीएम सहित तीन को सूचना छिपाना पड़ा महंगा, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें