फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री भेजने के लिए नहीं होगी नकद की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। डाकघरों में अब स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, पार्सल बुकिंग के लिए नकद की जरूरत नहीं पड़ेेगी। डाकघरों में क्यू आर कोड आधारित यूपीआई से डिजिटल भुगतान होगा। पीडीडीयू नगर स्थित डाक घर के साथ जिले के 18 डाकघरों में यह सुविधा उपलब्ध हो गई है।
विज्ञापन

डाकघरों को लगातार तकनीकी रुप से मजबूत बनाया जा रहा है। पेमेंट बैंक की सुविधा के बाद अब यहां क्यू आर कोड की व्यवस्था की गई है। पेटीएम, फोन पे, भारत पे, अमेजन, गुगल पे की तरह डाकघर की भी यूपीआई आधारित बैंकिंग सिस्टम की शुरूआत की गई है। डाकघरों में काउंटर्स पर नकद की समस्या से निजात दिलाने और डिजिटल लेनदेन के लिए डाकघरों के बुकिंग काउंटरों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं। इन्हें स्कैन कर ग्राहक यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान कर सकते हैं। इसी क्रम में पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित उपडाकघर के साथ ही चंदौली के 18 डाकघरों में यह सुविधा शुरू की गई है। रेल डाकघर में भी यह सुविधा उपलब्ध रहेेगी। क्यूआर कोड होने से डाकघरों में स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री पत्र, रजिस्टर्ड पार्सल, रजिस्टर्ड फॉरेन पत्र, व अन्य रजिस्टर्ड आर्टिकल्स, इंटरनेशनल एयर पार्सल, एरोग्राम इंटरनेशनल, फ्रैंकिंग मशीन रिचार्ज, बिजनेस पोस्ट, बिल मेल सेवा, विभागीय परीक्षा शुल्क इत्यादि के भुगतान अब कैश के अलावा डिजिटल पेमेंट के माध्यम से भी हो सकेगा।
पीडीडीयू नगर। पत्र / पार्सलों की बुकिंग के दौरान काउंटर क्लर्क पॉइंट ऑफ सेल पर पत्र के प्रेषक और प्राप्तकर्ता की सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद ग्राहक को रकम बताएगा। इस पर ग्राहक क्यूआर कार्ड को स्कैन करेगा। ग्राहक डाक पे, गूगल पे, फोन पे, पेटीएम, एमेजन पे आदि यूपीआई पेमेंट मोबाइल अप्लीकेशन के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। भुगतान की प्रक्रिया पूरी होते ही सॉफ्टवेयर सेंट्रल सर्वर से भुगतान की जानकारी लेगा और ग्राहक की रसीद प्रिंट हो जाएगी।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। जिले के डाकघरों में प्रतिदिन 12 सौ से अधिक स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, पार्सल आदि की बुकिंग होती है। सबसे अधिक पीडीडीयू नगर, चंदौली और चकिया के डाकघरों में बुकिंग होती है।
डाकघरों में इस सेवा के शुरू होने से ग्राहकों की सुविधाओं में इजाफा होने के साथ-साथ डिजिटल अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। इससे डाकघरों में आए हुए ग्राहकों को फुटकर पैसों की समस्या से राहत मिल जाएगी और काउंटर पर बैठे डाक सहायक को भी नकद लेन-देन से छुटकारा प्राप्त हो जाएगा और समय की भी बचत होगी।
कृष्ण कुमार यादव
पोस्टमास्टर जनरल, वाराणसी
पीडीडीयू नगर। वाराणसी परिक्षेत्र के 274 डाकघरों में यूपीआई पेमेंट की सुविधा दी गई है। इसमें वाराणसी के 86, जौनपुर के 54, गाजीपुर के 54, बलिया के 48, चंदौली के 18 और संत रविदास नगर (भदोही) के 14 डाकघर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें