चंदौली। औद्योगिक इकाइयों में सब्सिडी वाला नीम कोटेड यूरिया इस्तेमाल करने पर कृषि विभाग ने अग्रवाल फाडर इंडस्ट्रीज पर मुकदमा दर्ज कराया है।
बृहस्पतिवार को प्रशासनिक टीम ने रामनगर औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरियों पर छापा मारी थी। इसमें अग्रवाल फाडर इंडस्ट्रीज में नीम कोटेड यूरिया का इस्तेमाल होता मिला।
जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों की ओर से नाइट्रोजिनस कंपाउंडस अथवा टेक्निकल ग्रेड यूरिया (टीजीयू) के स्थान पर सब्सिडी वाली नीम कोटेड यूरिया का उपयोग रोकने का निर्देश दिया गया है।
इसके लिए जिले में टीम गठित की गई। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को रामनगर स्थित औद्योगिक इकाइयों में जांच पड़ताल की गई।
जांच के दौरान अग्रवाल फाडर इंडस्ट्रीज रामनगर में रायल ट्रेडिंग 28/106-ए, ब्लाक 28, विश्वास नगर नई दिल्ली, सहादरा से आपूर्ति हुई टेक्निकल ग्रेड यूरिया का नमूना लिया गया। इसका परीक्षण प्रयोगशाला में कराया गया।