फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम तक कई एटीएम हुए खाली, कुछ पर रही लोगों की काफी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहार के मद्देनजर बृहस्पतिवार से लगातार चार दिनों तक बैंक बंद रहेंगे, ऐसे में रुपये निकालने के लिए लोगों की भीड़ दिनभर एटीएम पर लगी रही। एटीएम से रुपयों की अधिक निकासी के कारण शाम तक शहर के कई एटीएम खाली हो गये। वहीं कुछ एक एटीएम जिनमें रुपये थे वहां लोगों की काफी लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

धनतेरस की खरीदारी के बाद बृहस्पतिवार को बाजार में फूल, मालाओं समेत मिठाईयों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। बैैंक बद होने के कारण रुपये निकालने के लिए लोग एटीएम पर पहुंचे। लोगों की भीड़ के चलते शाम तक कई एटीएम खाली हो गये। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी हुई। वहीं दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा, भैया दूज और छठ पूजा जैसे त्योहारों पर आवश्यक सामानों की खरीदारी के लिए भी लोग एटीएम से रुपये निकाले में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें