फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत में 51.50 लाख के लाभ का बजट ध्वनिमत से पास

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में सोमवार को नगर प्रशासक उपजिलाधिकारी अजय मिश्र की अध्यक्षता में 2021-22 वित्तीय वर्ष के लिए बजट पेश किया गया। गहमागहमी के बीच नगर प्रशासक अजय मिश्र ने विकास कार्यों के लिए अनुमानित आय के रूप में 35.53 करोड़ तीस हजार रुपये और अनुमानित व्यय 35.38 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया। इस तरह 51.50 लाख रुपये के फायदे का बजट सभासदों ने करतल ध्वनि से पास किया। बजट में नाली, खड़ंजा, प्रकाश, साफ सफाई पर विशेष जोर दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में नगर प्रशासक अजय मिश्र ने बताया कि बजट के प्रावधान में नगर के विकास के लिए नाली, खड़ंजा, सीवर, मार्ग प्रकाश, साफ सफाई, ट्यूबेल की रखरखाव, गलियों का निर्माण इंटरलॉकिंग, कूड़ा गाड़ी, हाथ ठेला गाड़ी सहित तमाम व्यवस्थाओं के तहत विकास के लिए बजट में प्रावधान रखा है। उन्होंने बताया कि बजट से नगर के नागरिकों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने में कारगर होगा। कोविड का भी बजट रखा गया है। बैठक में गीता सोनकर, सुधा शर्मा, उर्मिला गुप्ता, वैभव मिश्रा, शहनवाज खान, मनोज कुमार, अनिल केसरी, अमरदीप मोदनवाल, राजेश चौहान, चंदा जायसवाल, प्रमोद कुशवाहा, लिपिक राकेश रोशन रहे। संचालन अधिशासी अधिकारी मेंही लाल गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें