स्थानीय विकास खंड में तीन दर्जन गांव के नवनिर्वाचित प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे। यहां ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या पूरी नहीं है। ऐसे में इन गांवों में विकास की जिम्मेेदारी अधिकारी ही संभालेंगे। ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव होंगे और सदस्य पूरे होने पर नवनिर्वाचित प्रधानों को पद की शपथ दिलाई जाएगी।
विकास खंड की कुल 104 गांव सभा में 1328 ग्राम पंचायत सदस्य पद सृजित है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तीन दर्जन गांवों में चार सौ चार ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त है। पंचायत चुनाव को लेकर प्रधान से लेकर बीडीसी सदस्यों में काफी उत्साह रहा। लेकिन ग्राम पंचायत सदस्य की चुनाव को लेकर ग्रामीणों में जागरूकता का अभाव रहा। ग्राम पंचायत की पूर्ण गठन के बाद भी प्रधान सदस्यों की सहमति से गांव का विकास को गति देता है। 1328 ग्राम पंचायत सदस्यों के सापेक्ष 922 सदस्यों का निर्वाचित हो पाए हैं। इसमें से 815 निर्विरोध चुने गये थे। अभी भी चार सौ चार अधिक ग्राम पंचायत सदस्य का पद रिक्त होने से तीन दर्जन गांव की सरकार चलाने में प्रधान और सचिवों में संशय बना हुआ है।