फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सिवान में मिली बिना नंबर प्लेट की बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। मुगलसराय थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में सिवान में पुलिस को मंगलवार की शाम 6 बाइक लावारिस हाल में मिली। उन पर नंबर प्लेट भी नहीं था। पुलिस जुआ खेलने की सूचना पर वहां पहुंची थी। बाइक कब्जे में लेकर चौकी पर ले आने के बाद मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बहादुरपुर गांव के सिवान में जुआ खेले जाने की शिकायत मिल रही थी। मंगलवार को देर शाम जलीलपुर चौकी को सूचना मिली कि बहादुरपुर गांव के सिवान में काफी लोग जुटे हुए हैं और जुआ खेल रहे हैं। पुलिस जब वहां पहुंची 6 बाइक लावारिस हाल में मिली। जुआ खेल रहे लोग पुलिस देख भाग गए। मुगलसराय थानाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने बताया कि सिवान में लावारिस हाल में छह बाइक मिली है। उन पर नंबर प्लेट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें