फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: भगवान बुद्ध प्रतिमा स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर हडौरा गांव में विधि विधान से पूजा कर भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई। इससे पहले बडौरा पुल से डॉ.भीमराव आंबेडकर और भगवान बुद्ध की प्रतिमा लेकर जुलूस के रूप ग्रामीण मंदिर परिसर में पहुंचे। जहां डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। साथ ही तथागत बुद्ध की प्रतिमा स्थापित कर शांति का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने कहा कि भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर ही चलकर दुनिया में शांति फैल सकती है। बुद्ध का मार्ग शांति, सद्भावना व भाई चारे का मार्ग है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नित्यानंद खरवार ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर बौद्ध धर्म ग्रहण कर दुनिया को शांति का संदेश दिया था। इसीलिए आंबेडकर की जयंती के अवसर पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान चंद्रमा प्रसाद, शिवभजन, विजय प्रकाश, जमुना, भूरेलाल, बलवंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें