फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। सिंघीताली के पास नेशनल हाईवे पर सोमवार की शाम करीब छह बजे कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गईं। पुलिस ने हादसे में घायल महिला को अस्पताल भिजवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चकिया के मुजफ्फरपुर गांव निवासी संतोष बिंद (22) अपनी पत्नी प्रियंका को बाइक पर बैठाकर जिवधिपुर अपने मामा पन्ना बिंद के यहां जा रहे थे। दोनों शाम छह बजे सिंघीताली पुल के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। कंटेनर की चपेट में आने से बाइक गिर गई और संतोष का सिर हाईवे के किनारे रखे पत्थर के ब्लॉक से टकरा गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। संतोष की पत्नी प्रियंका आंशिक रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास के लोग पहुंच गए। इसके चलते कंटेनर चालक भाग नहीं सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रियंका को नजदीक के निजी अस्पताल में भिजवाया। कंटेनर चालक को पुलिस ने पकड़ लिया और कंटेनर कब्जे में लेकर पुलिस थाने ले आई। संतोष लोचन बिंद के दो बेटों में से छोटे थे। वे मजदूरी कर परिवार के लोगों का भरण पोषण करते थे। संतोष की मौत से पिता लोचन, माता माधुरी और बड़े भाई लक्ष्मण का रो-रोकर बुरा हाल है। अलीनगर के प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि घटना की सूचना परिवार वालों को देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें