फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के चकिया पीडीडीयू नगर मार्ग स्थित नियमताबाद गांव के समीप बुधवार की देर रात ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की टक्कर में बाइक सवार (34 वर्ष) गणेश माली की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही ट्रैक्टर को पुलिस कब्जे में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन

बबुरी थाना क्षेत्र के चंदाइत गांव निवासी मुन्ना सैनी का पुत्र 34 वर्षीय गणेश माली बुधवार की देर रात बाइक से पीडीडीयू नगर से अपने घर जा रहा था। नियमताबाद गांव के समीप वह पहुंचा ही था कि पाइप लदे ट्रैक्टर ट्राली से बाइक टकरा गई। जिससे गणेश गंभीर रूप से घायल हो गया। वही मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत का समाचार सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी मालती देवी, पुत्र दिव्यांशु, जिगर व पुत्री परी का रो रो कर बुरा हाल था। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन खड़ा कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घटनास्थल पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस कब्जे में लेकर थाने ले आई। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। वहीं ट्रैक्टर ट्राली को भी कब्जे में ले लिया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें